,

टुंडी-बाघमारा ने रचा रिकॉर्ड: 100% ईएफ वितरण, धनबाद में 12.59 लाख से अधिक गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज

JP Bharat Shareधनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में धनबाद जिला लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत टुंडी और बाघमारा विधानसभा क्षेत्रों ने 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र (Enumeration Form – EF) वितरण का लक्ष्य हासिल कर…

JP Bharat Share

धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में धनबाद जिला लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत टुंडी और बाघमारा विधानसभा क्षेत्रों ने 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र (Enumeration Form – EF) वितरण का लक्ष्य हासिल कर जिले में नई मिसाल कायम की है। वहीं पूरे जिले में अब तक 19,98,317 गणना प्रपत्रों का वितरण तथा 12,59,373 (लगभग 60 प्रतिशत) प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

प्रशासन की लगातार मॉनिटरिंग, बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की सक्रियता तथा मतदाताओं के सहयोग से अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि अब मुख्य प्राथमिकता वितरित किए गए गणना प्रपत्रों के समयबद्ध डिजिटाइजेशन को पूरा करना है, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

विधानसभावार ईएफ वितरण

  • टुंडी – 3,24,714 (100%)
  • बाघमारा – 3,01,443 (100%)
  • सिंदरी – 3,64,977
  • धनबाद – 4,24,782
  • निरसा – 3,31,489
  • झरिया – 2,50,912

विधानसभावार डिजिटाइजेशन

  • सिंदरी – 2,56,578
  • निरसा – 2,37,804
  • टुंडी – 2,25,998
  • धनबाद – 2,06,898
  • बाघमारा – 1,92,660
  • झरिया – 1,39,435

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि ईएफ वितरण का कार्य अंतिम चरण में है। अब सभी संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को डिजिटाइजेशन कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण समय पर डिजिटल प्रणाली में दर्ज किया जा सके।

उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर निर्धारित समय के भीतर अपने संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं। इससे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होगी और कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित नहीं रहेगा।

प्रशासन का मानना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। धनबाद जिले में प्रशासन और आम नागरिकों की सहभागिता से यह अभियान लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है और समयबद्ध तरीके से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports