,

JLKM में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, संतोष सिंह बने केंद्रीय संगठन महासचिव

JP Bharat Shareधनबाद : झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम महतो ने संतोष सिंह को पार्टी का केंद्रीय संगठन महासचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।…

JP Bharat Share

धनबाद : झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम महतो ने संतोष सिंह को पार्टी का केंद्रीय संगठन महासचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर संतोष सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस विश्वास और उम्मीद के साथ यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना, पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का भी धन्यवाद जताया।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, JLKM में यह नियुक्ति आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठन विस्तार के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि पार्टी आने वाले समय में राज्यभर में अपने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम करेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports