,

विश्व पर्यावरण सप्ताह पर धनबाद रेल मंडल का बड़ा अभियान, 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य

JP Bharat Shareधनबाद : विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर धनबाद रेल मंडल की ओर से बुधवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिण छोर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डीएनएचएम उदय कुमार ने बताया कि पर्यावरण…

JP Bharat Share

धनबाद : विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर धनबाद रेल मंडल की ओर से बुधवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिण छोर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डीएनएचएम उदय कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज तथा रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 15 मई से 5 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, ग्लोबलाइजेशन और लगातार हो रही वृक्षों की कटाई के कारण पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि धनबाद रेल मंडल ने इस विशेष अभियान के तहत 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम में युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने भी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है और हर व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें डीआरएम अखिलेश मिश्रा भी शामिल होंगे। इस दौरान बड़े पैमाने पर पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports