,

जमशेदपुर में बच्चा चोरी की अफवाह पर हंगामा, दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया

JP Bharat Shareजमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के कुंवर बस्ती में रविवार सुबह बच्चा चोरी की आशंका को लेकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं को पकड़ लिया और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुंवर बस्ती निवासी बालेश्वर बेरा अपने परिवार…

JP Bharat Share

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के कुंवर बस्ती में रविवार सुबह बच्चा चोरी की आशंका को लेकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं को पकड़ लिया और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कुंवर बस्ती निवासी बालेश्वर बेरा अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान दो महिलाएं उनके घर में प्रवेश कर गईं। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि महिलाएं बच्चे को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रही थीं। शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। बच्चा चोरी की आशंका के बीच लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। इस दौरान भीड़ द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना है।

सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिलाएं किस उद्देश्य से घर में दाखिल हुई थीं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में लेने से बचें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports