पटना: जमुई जाने के क्रम में सोनारू (फतुहा), बख्तियारपुर समेत विभिन्न स्थानों पर दीपक प्रकाश का समर्थकों और साथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत से अभिभूत दीपक प्रकाश ने सभी साथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों का स्नेह, अपनापन और उत्साह उन्हें लगातार नई ऊर्जा देता है। उन्होंने आत्मीय स्वागत के लिए सभी साथियों का हृदय से धन्यवाद किया।
















