,

जोन्हा फॉल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन संग प्रकृति के बीच बिताए यादगार पल

JP Bharat Shareरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची के निकट स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं कार चलाकर वहां पहुंचे और प्रकृति की गोद में कुछ सुकून भरे पल बिताए। जोन्हा फॉल की हरियाली, झरने की निर्मल जलधारा और शांत…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची के निकट स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं कार चलाकर वहां पहुंचे और प्रकृति की गोद में कुछ सुकून भरे पल बिताए।

जोन्हा फॉल की हरियाली, झरने की निर्मल जलधारा और शांत वातावरण का आनंद लेने के साथ मुख्यमंत्री ने स्थानीय फलों का स्वाद भी चखा तथा आसपास मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से आत्मीय बातचीत की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता देश की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि घने जंगल, पहाड़, झरने और बहती नदियां राज्य की पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड का हर क्षेत्र अपनी अलग प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है और यहां आने वाला हर पर्यटक प्रकृति के विविध रंगों का अनुभव कर सकता है। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आने वाले सभी पर्यटकों का झारखंड की इस खूबसूरत धरती पर स्वागत करते हुए कहा, “जोहार, झारखंड आपका स्वागत करता है।”

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया। लोगों ने उनसे मुलाकात कर अपनी बातें साझा कीं और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports