,

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

JP Bharat Shareरांची: झारखंड सरकार द्वारा JSSC CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के विरोध में सफल अभ्यर्थियों ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से परीक्षा रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड सरकार द्वारा JSSC CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के विरोध में सफल अभ्यर्थियों ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से परीक्षा रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो दोषियों की पहचान कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन पूरी परीक्षा रद्द करने से उन अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है जिन्होंने लंबे समय तक तैयारी कर परीक्षा में सफलता हासिल की है।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा रद्द होने से उनके सामने रोजगार को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। उन्होंने सरकार से सफल अभ्यर्थियों का पक्ष सुनने और उनके हित में उचित निर्णय लेने की अपील की।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जा सकता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports