, ,

BIT Sindri में छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 158 ने कराया जांच

JP Bharat Shareसिंदरी, धनबाद | BIT सिंदरी परिसर में पाटलीपुत्र अस्पताल, जोड़ा फाटक रोड, धनबाद की ओर से छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 158 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श कराया गया। शिविर में स्त्री एवं प्रसव रोग विशेषज्ञ डॉ. विदिशा ड्रोलिया, डेंटल विशेषज्ञ…

JP Bharat Share

सिंदरी, धनबाद |

BIT सिंदरी परिसर में पाटलीपुत्र अस्पताल, जोड़ा फाटक रोड, धनबाद की ओर से छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 158 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श कराया गया।

शिविर में स्त्री एवं प्रसव रोग विशेषज्ञ डॉ. विदिशा ड्रोलिया, डेंटल विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार और जनरल फिजीशियन डॉ. एस.डी. चौधरी ने छात्राओं की जांच की।

🔍 कई तरह की जांच हुई

शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कैल्शियम, पल्स और डेंटल स्क्रीनिंग जैसी जांच निःशुल्क की गई।

  • 👩‍⚕️ 45 छात्राओं ने स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लिया
  • 🦷 63 छात्राओं की डेंटल स्क्रीनिंग हुई
  • 🩺 50 छात्राओं ने जनरल फिजीशियन से परामर्श लिया

जांच के दौरान कुछ छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के संकेत मिलने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगे की जांच और उचित उपचार की सलाह दी।

💊 कम दरों पर इलाज की सुविधा

शिविर के दौरान बताया गया कि BIT सिंदरी की छात्राओं को पाटलीपुत्र अस्पताल में कम दरों पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर के आयोजन में BIT सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय, प्रशासन विभाग के बी.डी. यादव, डिस्पेंसरी प्रभारी प्रो. चैतन्य शर्मा और फार्मासिस्ट बसुदेव त्यागी का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों के अनुसार, ऐसे स्वास्थ्य शिविर छात्राओं में नियमित स्वास्थ्य जांच और समय रहते स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान को लेकर जागरूकता बढ़ाने में मददगार हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed