,

जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस एसोसिएशन सख्त, राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी

JP Bharat ShareDhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में डुमरी विधायक जयराम महतो और पुलिसकर्मियों के बीच हुए कथित विवाद को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। मामला 22 अगस्त को…

JP Bharat Share

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में डुमरी विधायक जयराम महतो और पुलिसकर्मियों के बीच हुए कथित विवाद को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।

मामला 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाना में दर्ज कांड संख्या 146/26 से जुड़ा बताया जा रहा है। एसोसिएशन का आरोप है कि विधायक थाना परिसर पहुंचे थे, जहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की और धमकी देने जैसी घटनाएं हुईं। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना के बाद पुलिस एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई में कथित देरी पर नाराजगी जताई है। संगठन की ओर से मामले की जांच में तेजी लाने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव-सह-कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पुलिसकर्मियों के सम्मान और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन के अनुसार, विभिन्न जिलों और पुलिस की अलग-अलग शाखाओं से आंदोलन को समर्थन मिलने का दावा किया गया है।

एसोसिएशन ने बताया कि 2 सितंबर को प्रेस वार्ता कर आंदोलन की चरणबद्ध रूपरेखा घोषित की जाएगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार और पुलिस विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports