,

कांवड़ सेवा-2026 के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया पेयजल

JP Bharat Shareधनबाद: श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से कांवड़ सेवा-2026 के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में पेयजल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्टेशन से होकर गुजरने वाले कांवड़ यात्रियों एवं अन्य श्रद्धालुओं के बीच पानी का वितरण कर उन्हें लंबी…

JP Bharat Share

धनबाद: श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से कांवड़ सेवा-2026 के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में पेयजल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्टेशन से होकर गुजरने वाले कांवड़ यात्रियों एवं अन्य श्रद्धालुओं के बीच पानी का वितरण कर उन्हें लंबी यात्रा के दौरान राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया। लंबी दूरी की यात्रा कर रहे कांवड़ यात्रियों ने सेवा कार्य की सराहना की और आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने कहा कि श्रावण मास आस्था, सेवा और समर्पण का पवित्र महीना है। इस दौरान कांवड़ यात्रियों की सेवा करना धार्मिक भावना के साथ-साथ सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी भी है। इसी सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए कांवड़ सेवा-2026 के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर पेयजल वितरण का आयोजन किया गया।

इस सेवा कार्य में आर्या देव समर्पण सेवा फाउंडेशन, मैं हूं धनबाद, धनबाद रेल मंडल, प्रीति कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं पुणा महतो सेवा संस्था की सहभागिता रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में धनबाद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों और रेलकर्मियों का भी सहयोग मिला।

इस अवसर पर खुशवंत कुमार, पूजा रत्नाकर, गुरमीत सिंह, दीपक रवानी, रीता चौधरी, चंदन, कुबेर सिंह, समेन्द्र, सावन प्रसाद, सिद्धार्थ, गौतम रवानी, सचिन एवं संजीत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि कांवड़ सेवा-2026 के माध्यम से श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए आगे भी विभिन्न सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा और सहयोग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में सेवा और सहयोग की भावना देखने को मिली। आयोजकों का कहना है कि ऐसे सेवा कार्यों से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ-साथ समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना भी मजबूत होती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports