,

केन्दुआडीह में धनबाद-बोकारो क्षतिग्रस्त सड़क की वैज्ञानिक जांच शुरू, जेसीबी से हो रही खुदाई

JP Bharat Shareधनबाद: केन्दुआडीह में भू-धंसान और गैस रिसाव के कारण क्षतिग्रस्त हुई धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क की वैज्ञानिक जांच के लिए शुक्रवार से खुदाई कार्य शुरू कर दिया गया। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की तकनीकी टीम जेसीबी मशीन की सहायता से प्रभावित क्षेत्र की खुदाई कर वास्तविक स्थिति का आकलन कर रही है। उपायुक्त…

JP Bharat Share

धनबाद: केन्दुआडीह में भू-धंसान और गैस रिसाव के कारण क्षतिग्रस्त हुई धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क की वैज्ञानिक जांच के लिए शुक्रवार से खुदाई कार्य शुरू कर दिया गया। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की तकनीकी टीम जेसीबी मशीन की सहायता से प्रभावित क्षेत्र की खुदाई कर वास्तविक स्थिति का आकलन कर रही है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि पिछले 6–7 महीनों से बंद इस महत्वपूर्ण सड़क को दोबारा चालू करने के मुद्दे पर 7 जुलाई 2026 को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, वरीय पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों, बीसीसीएल और विभिन्न तकनीकी संस्थानों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में वैज्ञानिक तरीके से खुदाई कर सड़क की वास्तविक स्थिति का पता लगाने का निर्णय लिया गया था।

उन्होंने बताया कि बीसीसीएल ने खुदाई कार्य के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार किया है, जिसके तहत सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य किया जा रहा है।

खुदाई स्थल पर बीसीसीएल की तकनीकी टीम के अलावा सुरक्षा बल और विभिन्न तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञ भी मौजूद हैं। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

प्रशासन के अनुसार खुदाई और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा कि धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को दोबारा चालू करना सुरक्षित होगा या नहीं।

उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे खुदाई स्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports