,

करम पर्व की संस्कृति से गूंजा आड्रे हाउस, ढोल-मांदर की थाप पर झूमे कलाकार

JP Bharat Shareरांची: करम पर्व के अवसर पर राजधानी रांची स्थित आड्रे हाउस में संगोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन निदेशक आसिफ इकराम के साथ पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी और पद्मश्री मनपुरन नायक बतौर अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप के बीच…

JP Bharat Share

रांची: करम पर्व के अवसर पर राजधानी रांची स्थित आड्रे हाउस में संगोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन निदेशक आसिफ इकराम के साथ पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी और पद्मश्री मनपुरन नायक बतौर अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप के बीच हुई। अतिथियों ने स्वयं ढोल और मांदर बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान करम पर्व से जुड़ी सांस्कृतिक परंपराओं और झारखंड की लोक विरासत पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में झारखंड के कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों से आड्रे हाउस का माहौल करम पर्व की लोक संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक परंपराओं, संस्कृति और विरासत के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports