धनबाद: कतरास मेला क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े और हंगामे की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ युवकों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी युवकों को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इससे मेले में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसके बाद कतरास पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है।
















