,

Dhanbad: बेलगड़िया के अग्नि-प्रभावित परिवारों और युवाओं के लिए बनेगा स्किल ट्रेनिंग व टेक्सटाइल सेंटर

JP Bharat Shareधनबाद : जिले में युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने BCCL और आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। लगभग 10,000 वर्ग…

JP Bharat Share

धनबाद : जिले में युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने BCCL और आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

लगभग 10,000 वर्ग फीट क्षेत्र में स्किल ट्रेनिंग एवं टेक्सटाइल सेंटर स्थापित करने की योजना है। निरीक्षण के दौरान मौजूदा भवन की स्थिति और उसके उपयोग की संभावनाओं का जायजा लिया गया।

प्रस्तावित केंद्र से धनबाद के स्थानीय युवाओं के साथ-साथ बेलगड़िया टाउनशिप में पुनर्वासित BCCL के अग्नि-प्रभावित परिवारों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। यहां युवाओं और महिलाओं को टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े आधुनिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार, प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ अग्नि-प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी आजीविका का आधार तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

संयुक्त निरीक्षण दल ने जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता की मौजूदगी में भवनों की संरचनात्मक मजबूती, वर्तमान स्थिति और उपयोगिता का भी आकलन किया। साथ ही भवन का सामाजिक कल्याण और राजस्व अर्जन के लिए बेहतर इस्तेमाल करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

निरीक्षण के बाद तैयार होने वाली तकनीकी रिपोर्ट और आकलन के आधार पर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी। जिला प्रशासन, BCCL और आदित्य बिड़ला ग्रुप के इस संयुक्त प्रयास को स्थानीय स्तर पर कौशल विकास और रोजगार बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान DMFT के परियोजना प्रबंधक (आजीविका एवं कौशल विकास) अमर कुमार श्रीवास्तव, BCCL, आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रतिनिधि और जिला परिषद की टीम मौजूद रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports