,

Dhanbad धनबाद जंक्शन के दक्षिणी छोर पर पलटा टोटो, जर्जर सड़क और जलजमाव बना हादसे का कारण

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद जंक्शन के दक्षिणी छोर पर जर्जर सड़क और जलजमाव के चलते मंगलवार को एक टोटो पलट गया। सड़क पर बने गड्ढों और जमा पानी के बीच गुजरते समय अचानक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। राहत की बात रही कि हादसे के वक्त टोटो में कोई यात्री सवार नहीं था। हालांकि,…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद जंक्शन के दक्षिणी छोर पर जर्जर सड़क और जलजमाव के चलते मंगलवार को एक टोटो पलट गया। सड़क पर बने गड्ढों और जमा पानी के बीच गुजरते समय अचानक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

राहत की बात रही कि हादसे के वक्त टोटो में कोई यात्री सवार नहीं था। हालांकि, चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद टोटो को सड़क से हटाया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दक्षिणी छोर की सड़क लंबे समय से खराब है। जगह-जगह गड्ढे और जलजमाव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का दावा है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण यहां अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि सड़क किनारे लगी कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिससे रात के समय परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने, जलजमाव दूर करने और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports