धनबाद : Dhanbad Junction Railway Station पर शुक्रवार को रेलवे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। धनबाद मंडल द्वारा चलाए गए इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए सामान के साथ सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
जांच अभियान के दौरान कुल 68 यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे अधिकारियों द्वारा इन यात्रियों से कुल 30,115 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई।
अभियान के दौरान चेकिंग टीमों ने स्टेशन परिसर के अलावा विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया। टिकट जांच के दौरान अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।
Manish Saurabh ने बताया कि धनबाद मंडल द्वारा लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह जारी रहेगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश करें और जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें।
















