,

गणित विभाग में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

JP Bharat Shareधनबाद : Binod Bihari Mahto Koyalanchal University के गणित विभाग द्वारा एम.एससी. सत्र 2025-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना एवं आकर्षक काली माता नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। सांस्कृतिक…

JP Bharat Share

धनबाद : Binod Bihari Mahto Koyalanchal University के गणित विभाग द्वारा एम.एससी. सत्र 2025-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना एवं आकर्षक काली माता नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल से भर दिया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, शोधार्थी, वरिष्ठ छात्र-छात्राएं एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ और जूनियर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान शोधार्थी Prem Chand ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर छात्र को जीवन में अपनी अलग पहचान और जुनून विकसित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से विकसित भारत 2047 के निर्माण में एक जिम्मेदार नागरिक और शिक्षाविद् के रूप में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि गणित को केवल पुस्तकीय विषय न मानकर उसे वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोड़कर सीखना चाहिए, ताकि विद्यार्थी विषय की उपयोगिता को बेहतर तरीके से समझ सकें।

पूरे कार्यक्रम का संचालन अशोक, नाजिया, आरिफ, श्रुति, अमन, सूरज, सूफिया, मुज्जमिल, साकिब एवं जितेंद्र सहित स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से किया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

फ्रेशर्स पार्टी ने नए और पुराने विद्यार्थियों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और आत्मीयता का माहौल तैयार किया, जो आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए सकारात्मक शुरुआत साबित हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports