,

मेगा अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 249 वारंट निष्पादित, 34 आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से सोमवार देर रात पुलिस ने व्यापक मेगा अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ समन्वित कार्रवाई की गई, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। इस…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से सोमवार देर रात पुलिस ने व्यापक मेगा अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ समन्वित कार्रवाई की गई, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया।

इस विशेष अभियान का नेतृत्व सभी डीएसपी और एसडीपीओ स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किया, जबकि सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी द्वारा पूरे ऑपरेशन की लगातार निगरानी की गई। वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रियता के कारण अभियान बेहद प्रभावी रहा।

  •  अभियान की बड़ी उपलब्धि:
  • कुल 249 लंबित वारंटों का निष्पादन
  • इनमें 156 अभियुक्त वारंट, 59 गवाह वारंट, 3 कुर्की वारंट और 31 स्थायी वारंट शामिल
  • 34 अभियुक्त गिरफ्तार, सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ा। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि कानून से बचने की कोशिश करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी प्रभात कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लंबित वारंटों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लक्ष्य तय किया है कि अप्रैल माह के अंत तक कम से कम 50% वारंट निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

👉 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अपराधियों पर नियंत्रण स्थापित हो और आम जनता को सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल मिल सके।

ये भी पढ़ें:-JharkhandWeather | लू से मिलेगी राहत, जानें कब आएगी आंधी-बारिश की दस्तक


JP Bharat Share

One response to “मेगा अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 249 वारंट निष्पादित, 34 आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports