,

महंगाई के खिलाफ साइकिल जुलूस, झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला

JP Bharat Shareबोकारो : बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो महानगर कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गोविंद मार्केट से कुर्मीडीह तक साइकिल जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झामुमो…

JP Bharat Share

बोकारो : बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो महानगर कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गोविंद मार्केट से कुर्मीडीह तक साइकिल जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

झामुमो महानगर कमेटी की ओर से आयोजित इस साइकिल जुलूस का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोटर वाहनों की जगह साइकिल चलाकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि महंगाई ने आम और मध्यम वर्गीय परिवारों की जिंदगी मुश्किल कर दी है।

जुलूस के दौरान मंटू यादव ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से रसोई गैस, परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें महंगी हो गई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर हैं, तब देश में ईंधन के दाम लगातार क्यों बढ़ाए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports