, ,

तेतुलमारी में अवैध खनन के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, 3 घंटे तक सड़क जाम

JP Bharat Shareकतरास/धनबाद : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मुडीडीह इलाके में अवैध खनन के विरोध में सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सिजुआ-राजगंज मुख्य सड़क को राधा कृष्ण मंदिर के समीप करीब तीन घंटे तक जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में झाड़ू और…

JP Bharat Share

कतरास/धनबाद : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मुडीडीह इलाके में अवैध खनन के विरोध में सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सिजुआ-राजगंज मुख्य सड़क को राधा कृष्ण मंदिर के समीप करीब तीन घंटे तक जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में झाड़ू और लाठी लेकर सड़क पर उतर आईं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को तत्काल बंद करने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अवैध खनन स्थलों पर डोजरिंग कराने की मांग की।

महिलाओं का आरोप था कि स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के कारण इलाके में अवैध कोयला खनन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियां लगातार जारी हैं, जिससे आम ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अवैध खनन से क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।

करीब तीन घंटे तक चले सड़क जाम के कारण सिजुआ-राजगंज मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद महिलाएं अपनी मांगों को लेकर लिखित शिकायत देने थाना पहुंचीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अवैध खनन पर जल्द रोक नहीं लगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports