मिशन अमानत: धनबाद पुलिस ने 29 लोगों को लौटाए गुम और चोरी हुए मोबाइल

JP Bharat Shareधनबाद: गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से 29 लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद पुलिस ने मिशन अमानत के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद 29 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। पुलिस ने मोबाइल फोन की बरामदगी…

JP Bharat Share

धनबाद: गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से 29 लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद पुलिस ने मिशन अमानत के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद 29 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।

पुलिस ने मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल की मदद ली। आवश्यक सत्यापन के बाद 25 अगस्त को आयोजित अभियान के दौरान सभी मोबाइल उनके स्वामियों को वापस किए गए। मोबाइल मिलने पर लोगों ने धनबाद पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, मिशन अमानत के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल की शिकायतों पर तकनीकी माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य बरामद मोबाइल को सत्यापन के बाद उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाना है।

धनबाद पुलिस ने बताया कि हर महीने की 25 तारीख को मिशन अमानत के तहत मोबाइल बरामदगी और उन्हें वास्तविक स्वामियों को सौंपने का अभियान जारी रहेगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में बिना देरी किए संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी माध्यम से उसकी बरामदगी का प्रयास किया जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports