,

बेलगड़िया आवासीय कॉलोनी में बनेगी बाउंड्रीवॉल, एप्रोच रोड का भी होगा जीर्णोद्धार

JP Bharat Shareधनबाद: बेलगड़िया आवासीय कॉलोनी में सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। टाउनशिप के फेज-3 और फेज-5 में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा एप्रोच रोड का निर्माण और पुराने मार्ग का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं पर करीब 12.02 करोड़ रुपये…

JP Bharat Share

धनबाद: बेलगड़िया आवासीय कॉलोनी में सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। टाउनशिप के फेज-3 और फेज-5 में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा एप्रोच रोड का निर्माण और पुराने मार्ग का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं पर करीब 12.02 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार, बेलगड़िया टाउनशिप में करीब 2.8 किलोमीटर हिस्से में बाउंड्रीवॉल नहीं है। इसके कारण स्थानीय लोगों को सुरक्षा को लेकर परेशानी रहती है। प्रस्तावित बाउंड्रीवॉल बनने के बाद कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही पलानी मोड़ से काली मंदिर मोड़ तक एप्रोच रोड का जीर्णोद्धार किया जाएगा। सड़क की स्थिति बेहतर होने से स्थानीय लोगों के साथ अन्य वाहन चालकों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

परियोजना के लिए राशि झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (JREDA) की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (SAJ), रांची को दी गई है, जबकि स्थानीय स्तर पर पथ निर्माण विभाग, धनबाद डिवीजन इसकी निगरानी करेगा।

परियोजना को लेकर ऑनलाइन टेंडर जारी किया जा चुका है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2026 है, जबकि 10 सितंबर को टेंडर खोला जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि बाउंड्रीवॉल और सड़क निर्माण पूरा होने से बेलगड़िया टाउनशिप की सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports