पूर्वी टुंडी, धनबाद: केंद्र सरकार के MMDR बिल और अन्य नीतियों के विरोध में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से पूर्वी टुंडी में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने लटानी मोड़ से प्रखंड सह अंचल कार्यालय तक पदयात्रा निकाली और इसके बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना दिया।
पदयात्रा और धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के अनुज बसंत महतो और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरलाल किस्कू ने किया।
MMDR बिल को लेकर जताया विरोध
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बसंत महतो समेत अन्य वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित MMDR बिल राज्य के हितों को प्रभावित कर सकता है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं आने की आशंका है।
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने की मांग रखी।
कार्यक्रम का संचालन झामुमो नेता अजीत मिश्रा ने किया। मौके पर प्रखंड सचिव शत्रुघ्न मंडल, उपाध्यक्ष दिनेश रजक, कोषाध्यक्ष इशाक अंसारी, पूर्व जिला संगठन सचिव रामचंद्र मुर्मू, ऐनुल अंसारी, संदीप हांसदा, मनोज महतो, तपन मंडल, सुनील मुर्मू, प्रबोध मंडल और बबलू बास्की समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
















