रांची: झारखंड बचाओ समिति के पदाधिकारियों ने MMRD Act 2026 के विरोध में झारखंड के राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष मणिलाल महतो और सचिव डॉ. नितेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की मौजूदा परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी राज्यपाल के साथ चर्चा की।
समिति के पदाधिकारियों ने MMRD Act 2026 को लेकर अपनी आपत्तियां और चिंताएं राज्यपाल के समक्ष रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के हितों को ध्यान में रखकर आवश्यक कदम उठाए जाएं।
मुलाकात के दौरान समिति के अनुसार, राज्यपाल की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि वे इस विषय को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से चर्चा करेंगे।
इस अवसर पर डिंपल सिंह, देव कुमार प्रधान और युवा नेता सचिन महतो भी मौजूद रहे। समिति ने कहा कि झारखंड के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई जाएगी।
















