,

mugma खुदिया कोलियरी में स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

JP Bharat Shareधनबाद : मुगमा क्षेत्र स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की खुदिया कोलियरी में प्रखर श्रमिक नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और राकोमयू कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मजदूरों की बुलंद…

JP Bharat Share

धनबाद : मुगमा क्षेत्र स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की खुदिया कोलियरी में प्रखर श्रमिक नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और राकोमयू कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मजदूरों की बुलंद आवाज थे स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह

सभा का नेतृत्व एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एवं राकोमयू के कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने किया। उन्होंने स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह को कोयलांचल के मजदूरों की बुलंद आवाज बताते हुए उनके श्रमिक हित में किए गए कार्यों को याद किया।

उन्होंने कहा कि स्व. राजेंद्र सिंह ने मजदूरों के अधिकारों और सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष किया और उनका जीवन श्रमिक हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहा।

मजदूर एकता मजबूत करने का लिया संकल्प

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह के बताए मार्ग पर चलने और मजदूर एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिक हितों और संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर अजय कुमार, हिमांशु सिंह, विशाल गुप्ता, हरिपदो राय, विरेंद्र चौहान, प्रदीप कुमार, देव दास, देव दुलाल कुंवर, मंटु कुंभकार और नरेश राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports