झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनकी माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान कहा गया कि पहले पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और अब मां को खोने का दुख किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद कठिन है।
मुख्यमंत्री और पूरे सोरेन परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिलने की कामना की गई। साथ ही दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उम्मीद जताई गई कि हेमंत सोरेन अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करते हुए झारखंड की सेवा जारी रखेंगे।
















