,

मुंबई में प्रवासी मजदूर की मौत, बगोदर के अडवारा गांव में शोक की लहर

JP Bharat Shareगिरिडीह। बगोदर प्रखंड की अडवारा पंचायत स्थित अडवारा गांव निवासी कीटू महतो की मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, कीटू महतो मुंबई के एक होटल में काम करते थे। काम के दौरान उन्होंने सांप के…

JP Bharat Share

गिरिडीह। बगोदर प्रखंड की अडवारा पंचायत स्थित अडवारा गांव निवासी कीटू महतो की मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, कीटू महतो मुंबई के एक होटल में काम करते थे। काम के दौरान उन्होंने सांप के काटने की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि कीटू महतो परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट और बच्चों के भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports