,

नालसा डॉन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान, नशे की हालत में बच्चे का रेस्क्यू

JP Bharat Shareधनबाद: नशे के खिलाफ जागरूकता और बच्चों के संरक्षण को लेकर धनबाद जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) और रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नशे का सेवन कर रहे एक बच्चे को…

JP Bharat Share

धनबाद: नशे के खिलाफ जागरूकता और बच्चों के संरक्षण को लेकर धनबाद जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) और रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नशे का सेवन कर रहे एक बच्चे को रेस्क्यू किया।

यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनबाद निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नशे की चपेट में आ रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें तत्काल सहायता, संरक्षण और उचित पुनर्वास उपलब्ध कराना है।

सदर अस्पताल में कराया गया प्राथमिक उपचार

अवर न्यायाधीश सह डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू किए गए बच्चे को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।

उपचार के बाद बच्चे की सुरक्षा और देखरेख को ध्यान में रखते हुए उसे बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को समिति के सुपुर्द कर दिया गया।

बेहतर देखभाल के लिए बोकारो भेजा गया

बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बच्चे को बेहतर देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास के उद्देश्य से सहयोग विलेज, बोकारो में आवासित कराया गया।

डालसा की ओर से बताया गया कि नशे की समस्या से प्रभावित बच्चों को समय पर रेस्क्यू कर चिकित्सा सुविधा, संरक्षण और पुनर्वास उपलब्ध कराना अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर ऐसे जागरूकता एवं बचाव अभियान आगे भी जारी रखने पर जोर दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports