,

तिरंगा सम्मान यात्रा में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष

JP Bharat Shareधनबाद: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नव संकल्प मंच की ओर से शुक्रवार को तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सी ब्लॉक स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थल से शुरू हुई, जिसमें समाजसेवी दिलीप सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल लोगों…

JP Bharat Share

धनबाद: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नव संकल्प मंच की ओर से शुक्रवार को तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सी ब्लॉक स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थल से शुरू हुई, जिसमें समाजसेवी दिलीप सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया।

बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर हुआ समापन

तिरंगा सम्मान यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बूधनी हटिया स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी दिलीप सिंह ने कहा कि तिरंगा सम्मान यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम में नव संकल्प मंच के अध्यक्ष पंकज सिंह, सचिव मानस रंजन, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मिथिलेश पासवान एवं उमेश सिंह, पप्पू सिंह, कोषाध्यक्ष गुड्डू चौधरी, पार्षद रीमा सिंह, मनमोहन सिंह, राजदेव राम, इम्तियाज अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले धनबाद में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports