नेपाल आपदा के बीच अपनों की तलाश, भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

JP Bharat Shareनई दिल्ली: नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद हालात चिंताजनक बने हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने और कई लोगों के लापता होने की खबरों के बीच नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की चिंता भी बढ़ गई है। इसी…

JP Bharat Share

नई दिल्ली: नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद हालात चिंताजनक बने हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने और कई लोगों के लापता होने की खबरों के बीच नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की चिंता भी बढ़ गई है।

इसी को देखते हुए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रभावित भारतीय नागरिक या उनके परिजन सुरक्षा, सहायता और लापता लोगों से जुड़ी जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय दूतावास, काठमांडू हेल्पलाइन:

📞 +977 985 131 6807

📞 +977 970 910 7500

भारतीय दूतावास नेपाल सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर प्रभावित भारतीय नागरिकों की जानकारी जुटाने और राहत-बचाव कार्य में सहयोग कर रहा है।

अगर नेपाल में मौजूद किसी अपने से संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो परिजन इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा कर सकते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports