,

धनबाद | आईआईटी (आईएसएम) में खेलो इंडिया संवाद, युवाओं ने खेल और विकसित भारत पर किया मंथन

JP Bharat Shareधनबाद : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बुधवार को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेरा युवा भारत (MY Bharat) और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल के तहत हुआ। कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुलू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आईआईटी…

JP Bharat Share

धनबाद : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बुधवार को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेरा युवा भारत (MY Bharat) और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल के तहत हुआ।

कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुलू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने उनका स्वागत किया। मौके पर खेल विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी और युवा मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया संवाद को वर्चुअल माध्यम से देखा गया। संवाद में खेल संस्कृति को मजबूत करने, प्रतिभाओं की पहचान, बेहतर प्रशिक्षण और युवाओं को खेल एवं फिटनेस से जोड़ने पर जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री ने खेलों को केवल पदक जीतने तक सीमित न बताते हुए अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष क्षमता और टीम भावना के विकास का माध्यम बताया। साथ ही 2036 ओलंपिक की तैयारियों के लिए खेल प्रतिभाओं की वैज्ञानिक तरीके से पहचान और उन्हें बेहतर अवसर देने की बात कही।

सांसद ढुलू महतो ने युवाओं से खेल और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में मेहनत, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका, खिलाड़ियों के विकास, फिटनेस और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports