, ,

nirsa भक्ति और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

JP Bharat Shareनिरसा : गोपालगंज, निरसा स्थित भालजोड़िया में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा एवं मासि बाड़ी महोत्सव के तहत गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन किए तथा रथ की रस्सी…

JP Bharat Share

निरसा : गोपालगंज, निरसा स्थित भालजोड़िया में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा एवं मासि बाड़ी महोत्सव के तहत गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन किए तथा रथ की रस्सी खींचकर आस्था प्रकट की।

इस अवसर पर सामाजिक संस्था युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी दिलीप सिंह तथा संगठन के प्रवक्ता पप्पू सिंह भी रथयात्रा में शामिल हुए। आयोजन समिति ने दोनों अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया।

दिलीप सिंह ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि निरसा क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सहभागिता और धार्मिक उत्साह समाज के लिए प्रेरणादायक है। वहीं पप्पू सिंह ने कहा कि मासि बाड़ी कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित श्रीमद्भागवत कथा और भक्ति कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करेंगे। उन्होंने आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों में सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है।

आयोजन समिति के अनुसार 17 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक राधाकुंड, वृंदावन धाम के कथा वाचक श्री राधा कृष्ण बाबा द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन किया जाएगा।

कार्यक्रम में जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव मंजीत सिंह, सदस्य मनोज सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, विजय कुमार विशाल, अनीश बर्मन, ललिता चौहान, ब्रजेश सिंह, अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports