, ,

निरसा की चापापुर कोलियरी में 120 टन कोयला जब्त, चोरी के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ा गया

JP Bharat Shareधनबाद: निरसा स्थित चापापुर कोलियरी में कोयला चोरी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए करीब 120 टन कोयला जब्त किया है। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात एरिया सुरक्षा पदाधिकारी रूपेश मिश्रा और CISF की टीम ने कोयला चोरी…

JP Bharat Share

धनबाद: निरसा स्थित चापापुर कोलियरी में कोयला चोरी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए करीब 120 टन कोयला जब्त किया है। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात एरिया सुरक्षा पदाधिकारी रूपेश मिश्रा और CISF की टीम ने कोयला चोरी की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में कोयला बरामद किया गया, जिसे परियोजना से चोरी का बताया जा रहा है।

वहीं, बुधवार देर शाम चापापुर ओसीपी में कोयला चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। बाद में उसे निरसा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports