खड़गपुर: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर GRP ने कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से 1 करोड़ 40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर मौजूद राहुल सोनी के पास दो बैग थे। GRP जवानों ने संदेह के आधार पर तलाशी ली, जिसमें 500 रुपये के नोटों के 280 बंडल मिले। बरामद नकदी की कुल कीमत 1.40 करोड़ रुपये बताई गई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह रकम टाटानगर से हावड़ा ले जाई जा रही थी। पुलिस अब नकदी के स्रोत और इसे ले जाने के उद्देश्य की जांच कर रही है।
















