,

धनबाद के तेतुलतल्ला में बनेगा 75 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 300 वॉलंटियर

JP Bharat Shareधनबाद: दुर्गा पूजा 2026 को लेकर धनबाद के तेतुलतल्ला मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं। तेतुलतल्ला पूजा समिति की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में इस वर्ष की पूजा के आकर्षण और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई। समिति के अनुसार, इस बार 75 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है,…

JP Bharat Share

धनबाद: दुर्गा पूजा 2026 को लेकर धनबाद के तेतुलतल्ला मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं। तेतुलतल्ला पूजा समिति की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में इस वर्ष की पूजा के आकर्षण और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई। समिति के अनुसार, इस बार 75 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जिसकी थीम श्रद्धालुओं के लिए खास होगी।

समिति के सचिव सुरेंद्र यादव ने बताया कि पंडाल को मूविंग थीम पर तैयार किया जा रहा है। इसमें एनाकोंडा, बादलों के दृश्य, पशु-पक्षियों, घोड़ों और ध्यानमग्न महात्माओं की आकर्षक झांकियां दिखाई देंगी। मां दुर्गा की प्रतिमा में पारंपरिक ढाक शैली का स्वरूप बरकरार रखा जाएगा।

18 लाख रुपये का बजट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समिति ने इस वर्ष पूजा के लिए लगभग 18 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसमें करीब 8 लाख रुपये पंडाल निर्माण, 2 लाख रुपये लाइटिंग और 1 लाख रुपये प्रतिमा पर खर्च किए जाएंगे। शेष राशि सजावट और अन्य सुविधाओं पर खर्च होगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूजा परिसर में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा ड्रोन से निगरानी की जाएगी। भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 वॉलंटियर तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12×8 फीट की एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी।

महिलाओं और बच्चों के लिए भी विशेष व्यवस्था

पूजा परिसर में महिला शौचालय, पेयजल, प्राथमिक उपचार केंद्र, पुलिस कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों और महिलाओं के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान समिति ने धनबाद के पत्रकारों और फोटोग्राफरों को चुनरी एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सचिव सुरेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2024 में मेले की विधि-व्यवस्था के लिए समिति को प्रथम पुरस्कार मिला था। इस बार भी बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूजा आयोजित करने की तैयारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports