,

निशा भगत मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की नामजद, SIT को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

JP Bharat Shareरांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) की जिम्मेदारी डीएसपी मुख्यालय-1 अमर कुमार पांडे को सौंपी गई…

JP Bharat Share

रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) की जिम्मेदारी डीएसपी मुख्यालय-1 अमर कुमार पांडे को सौंपी गई है। वहीं, पिठोरिया थाना में दर्ज प्राथमिकी से थाना प्रभारी सतीश पांडे का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनका नाम अज्ञात की श्रेणी में दर्ज किया गया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार को जानकारी नहीं दिए जाने का भी दावा किया गया है।

प्राथमिकी में नाम को लेकर हुए बदलाव और जांच की गति पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच और तथ्यों की स्पष्टता को लेकर लोगों की नजर अब SIT की कार्रवाई पर है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports