,

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आईआईटी (आईएसएम) में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

JP Bharat Shareधनबाद: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के सैफायर हॉस्टल परिसर में गुरुवार को “नशा मुक्त भारत, हरा-भरा भारत” थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के…

JP Bharat Share

धनबाद: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के सैफायर हॉस्टल परिसर में गुरुवार को “नशा मुक्त भारत, हरा-भरा भारत” थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के प्रतिनिधियों, हॉर्टिकल्चर सेक्शन, हॉस्पिटैलिटी विंग, स्पोर्ट्स कोचों, फैकल्टी सदस्यों और छात्र प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। प्रतिभागियों ने परिसर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज और स्वच्छ पर्यावरण, दोनों ही एक स्वस्थ एवं समृद्ध राष्ट्र की मजबूत नींव हैं। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना भी समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में प्रो. संजय मंडल, प्रो. सुरेश यातुजुला, प्रो. सुरेश पांडियन, प्रो. सायंतन घोष, हॉर्टिकल्चर ऑफिसर डॉ. धीरज कुमार, हॉस्पिटैलिटी सुपरिंटेंडेंट अनुप के. कश्यप, डीएसडब्ल्यू कार्यालय के रवि कुमार सहित कई शिक्षक, अधिकारी और छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों ने कहा कि वृक्षारोपण जैसे अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हैं, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक जीवन मूल्यों को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports