टुंडी/धनबाद: पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की धनबाद जिला कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। 22 मई 2026 को आयोजित बैठक में संगठन के सलाहकार एवं आजीवन सदस्य अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व तथा बोकारो प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नई कमेटी का गठन किया गया।
गठित कमेटी में संरक्षक मंडल के रूप में राजकिशोर सिन्हा, प्रेम प्रकाश शर्मा एवं रामजी नोनिया को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सतेन्द्र चौहान को जिला प्रभारी तथा रतन कुमार अग्रवाल को सह प्रभारी बनाया गया।
संगठन ने राहुल कुमार को धनबाद जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उपाध्यक्ष पद पर भगीरथ सिंह, आनंद बाउरी, विश्व नारायण पासी एवं मोहम्मद अकरम रजा को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सुजीत कुमार सिन्हा को महासचिव बनाया गया है, जबकि दीपक पांडेय, मुख्तार अंसारी और गणेश कुमार पासवान को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रवीण कुमार सिंह को संगठन का प्रवक्ता बनाया गया।
कार्यकारिणी समिति में कई सदस्यों को शामिल किया गया, जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य और सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। बैठक में मौजूद सदस्यों ने पत्रकार एकता को मजबूत करने, पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन पत्रकारों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराएगा और उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
















