,

पीजीटी शिक्षक भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आईआरबी का हवलदार गिरफ्तार

JP Bharat Shareरांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की पीजीटी शिक्षक भर्ती में नौकरी दिलाने का झूठा झांसा देकर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में चौका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईआरबी-03 में तैनात एक हवलदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुशील कुमार (40) के रूप में…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की पीजीटी शिक्षक भर्ती में नौकरी दिलाने का झूठा झांसा देकर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में चौका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईआरबी-03 में तैनात एक हवलदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुशील कुमार (40) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में चतरा जिले के पीपरवार स्थित आईआरबी-03 में हवलदार के पद पर कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बनागड़ा गांव का निवासी है। उस पर आरोप है कि उसने जेएसएससी की पीजीटी शिक्षक भर्ती में चयन कराने का भरोसा दिलाकर कई अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूले। जब नौकरी नहीं मिली और अभ्यर्थियों को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद चौका थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसा रहा था।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में आरोपी अकेला था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने अभ्यर्थी इस गिरोह का शिकार बने हैं और ठगी की कुल रकम कितनी है।

पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और किसी को पैसे देने से पहले उसकी पूरी सत्यता की जांच करें। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के बदले पैसे की मांग करता है, तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की गहन जांच में जुटी हुई है। मामले में जांच पूरी होने के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports