, ,

पूर्वी टुंडी के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में रक्षाबंधन की धूम, छात्राओं ने खुद बनाई राखियां

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, लटानी में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। विद्यालय की वार्डन लुईस हेंब्रम की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और इको-फ्रेंडली राखियां तैयार कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थाना…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, लटानी में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। विद्यालय की वार्डन लुईस हेंब्रम की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और इको-फ्रेंडली राखियां तैयार कीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थाना प्रभारी नीतीश कुमार को छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियां बांधीं। छात्राओं के स्नेह और हुनर से प्रभावित थाना प्रभारी ने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

थाना प्रभारी ने कहा कि लटानी स्थित आवासीय विद्यालय में आकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने छात्राओं की ओर से तैयार की गई राखियों की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है। बहनें भाई की सुरक्षा और समृद्धि की कामना के साथ रक्षा सूत्र बांधती हैं, जबकि भाई उनकी रक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लेते हैं।

इस मौके पर थाना प्रभारी ने छात्राओं को मिठाई के डिब्बे भी भेंट किए। मिठाई पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी कला और रचनात्मकता से तैयार की गई इको-फ्रेंडली राखियों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। अतिथियों ने छात्राओं के हुनर की सराहना करते हुए उन्हें हर परिस्थिति में सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन लुईस हेंब्रम, समाजसेवी अजीत मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे।

रक्षाबंधन के इस आयोजन ने छात्राओं के भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports