, ,

पूर्वी टुंडी के रामपुर गांव में जल संकट गहराया, 150 परिवार एक चापाकल के भरोसे

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के रामपुर गांव में भीषण जल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव के करीब 150 परिवार इस भीषण गर्मी में केवल एक चालू चापाकल के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। पानी की कमी अब ग्रामीणों के लिए…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के रामपुर गांव में भीषण जल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव के करीब 150 परिवार इस भीषण गर्मी में केवल एक चालू चापाकल के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। पानी की कमी अब ग्रामीणों के लिए सिर्फ प्यास का नहीं, बल्कि रोजमर्रा के तनाव और घरेलू विवाद का कारण भी बन चुकी है।

गांव में सुबह से लेकर देर रात तक महिलाओं की लंबी कतारें पानी भरने के लिए लगी रहती हैं। तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच पानी के लिए संघर्ष की यह तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बनी सरकारी पानी टंकी पूरी तरह बेकार पड़ी है और महज शोपीस बनकर रह गई है।

महिलाओं ने बताया कि घंटों लाइन में खड़े रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, पुरुष समय पर काम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं और घरों में रोज विवाद की स्थिति बन रही है। ग्रामीण महिलाओं कौशल्या देवी और सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि और स्थानीय मुखिया अब गांव की इस गंभीर समस्या से मुंह मोड़ चुके हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उपायुक्त से जल्द स्थायी समाधान की मांग करते हुए गांव में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports