,

पूर्वी टुंडी में 50 लाख की लागत से बनेगा नया BRC भवन, विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया शिलान्यास

JP Bharat Shareधनबाद: पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में नए बीआरसी (BRC) भवन के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने नारियल फोड़कर और आधारशिला रखकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। भवन प्रमंडल की ओर से करीब 50 लाख रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण कराया जाएगा।…

JP Bharat Share

धनबाद: पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में नए बीआरसी (BRC) भवन के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने नारियल फोड़कर और आधारशिला रखकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। भवन प्रमंडल की ओर से करीब 50 लाख रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण कराया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पूर्वी टुंडी में विकास योजनाओं को और गति दी जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि आगामी छठ पर्व के अवसर पर क्षेत्र में करीब एक दर्जन नई योजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इनमें विद्यालय भवन, पक्की सड़कें और अन्य जनकल्याणकारी कार्य शामिल हैं।

विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र का कोई भी गांव विकास योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा।

कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, बसंत महतो, अजीत मिश्रा, रफीक अंसारी, प्रबोध मंडल, तपन मंडल, हिरेन दत्त सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports