, ,

पूर्वी टुंडी प्रखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, BDO बाल किशोर महतो ने फहराया तिरंगा

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी टुंडी प्रखंड परिसर में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी टुंडी प्रखंड परिसर में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए अनुशासित परेड प्रस्तुत की। जवानों के शानदार परेड प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों में उत्साह भर दिया।

समारोह में अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अंचल निरीक्षक चंदन कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रखंड परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से सराबोर नजर आया। अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports