,

JPSC-JSSC विवाद को लेकर आजसू छात्र संघ का राज्यव्यापी हल्ला बोल, धनबाद में पुतला दहन

JP Bharat Shareधनबाद: JPSC और JSSC की विवादित परीक्षाओं को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ का आंदोलन तेज हो गया है। इसी क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आजसू छात्र संघ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

धनबाद: JPSC और JSSC की विवादित परीक्षाओं को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ का आंदोलन तेज हो गया है। इसी क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आजसू छात्र संघ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो और कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए JPSC-JSSC से जुड़ी विवादित परीक्षाओं को रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

आजसू छात्र संघ ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन झारखंड के सभी 24 जिलों में चलाए जा रहे राज्यव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। संगठन की प्रमुख मांग है कि विवादित परीक्षाओं को तत्काल रद्द किया जाए और कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की CBI जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने आरोप लगाया कि परीक्षा विवाद से झारखंड के युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश नहीं दिए जाते, आंदोलन जारी रहेगा।

20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का समर्थन

आजसू छात्र संघ ने आगामी 20 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव का भी समर्थन किया। विशाल महतो ने कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड से आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ता और छात्र इसमें शामिल होंगे।

प्रदर्शन में विक्की कुमार, विनेश वर्मा, रौनक राज, भोला पासवान, राकेश महतो, विवेक गोप, जीत दास, सुमित सरदार, विक्की मोदी, संतोष महतो सहित अन्य छात्र नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports