प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात दौरे पर, 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

JP Bharat Shareगुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वडोदरा और नवसारी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान राज्य को रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।…

JP Bharat Share

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वडोदरा और नवसारी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान राज्य को रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।

वडोदरा के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ग्राउंड में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर युवाओं और खासकर Gen-Z के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पहली बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए BookMyShow के माध्यम से मुफ्त डिजिटल रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी।

रजिस्ट्रेशन शुरू होने के करीब एक घंटे के भीतर ही 6,000 सीटों के लिए सभी स्लॉट बुक हो गए। मांग अधिक होने के कारण रजिस्ट्रेशन बंद करना पड़ा और 42,000 से ज्यादा लोगों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया। जिन लोगों को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं मिल सका, उनके लिए प्रशासन ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में फैन जोन तैयार किए हैं। यहां बड़ी स्क्रीन के जरिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

20,700 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 20,700 करोड़ रुपये की लागत वाले वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 326 किलोमीटर लंबे तीन प्रमुख सेक्शन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन सेक्शनों के जरिए माल परिवहन को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की बात कही जा रही है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री सानंद, मकरपुरा और JNPA के बीच नई मालगाड़ी सेवाओं तथा प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच नई पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे विशेष रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों और माल परिवहन को लाभ मिलने की उम्मीद है।

रेलवे, हाईवे और राज्य की योजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री गुजरात में 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा करीब 1,780 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और लगभग 2,600 करोड़ रुपये की राज्य स्तरीय विकास योजनाओं की भी आधारशिला रखी जाएगी।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर वडोदरा शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं। शहर के कई हिस्सों को रंग-बिरंगी रोशनी और होर्डिंग्स से सजाया गया है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों पर गुजरात ही नहीं, बल्कि देशभर की नजर रहेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports