रांची: JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर विधानसभा परिसर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे के निर्जला अनशन का ऐलान किया है। अनशन के दौरान सोमवार शाम करीब 4 बजे मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की।
प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि TDPL द्वारा आयोजित JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द किया जाए और कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरे मामले की जांच CBI या ED जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग उठाई गई है।
प्रदर्शनकारियों ने JPSC और JSSC के अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन उनके अधिकार, भविष्य और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर है।
विधानसभा परिसर में जारी अनशन के दौरान छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
















