धनबाद: सोमवार को राजगंज थाना क्षेत्र स्थित कोलकाता–दिल्ली सिक्स लेन फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक के बाद एक कई वाहनों की टक्कर से हादसा और गंभीर हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक ऑल्टो कार के बाएं तरफ के दोनों टायर अचानक फट गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। इसी दौरान धनबाद की ओर से आ रही एक XUV कार ने ऑल्टो को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद पीछे से आ रही ब्रेजा कार और एक बुलेट बाइक भी आपस में भिड़ गईं, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार में पांच लोग सवार थे, जो एक छोटे बच्चे को इलाज के लिए धनबाद ले जा रहे थे। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि बच्चे को भी हल्की चोटें आई हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
👉 इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन की नियमित जांच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हैं।
ये भी पढ़ें:-पूर्वी टुंडी के लाहबेड़ा गांव में 12 साल पुराने विवाद का हुआ अंत, मिलन समारोह में झलकी एकता
















