रामगढ़: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल संस्कार भोज में भी शामिल हुए और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
















