,

रांची में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, महिला गिरफ्तार

JP Bharat Shareरांची: रांची पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और ₹20 हजार नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला ब्राउन शुगर लेकर रांची…

JP Bharat Share

रांची: रांची पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और ₹20 हजार नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंच रही है। इसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुमार पुल बस स्टैंड के पास छापेमारी की।

पुलिस के मुताबिक, टीम को देखकर महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन महिला चौकीदार की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके हैंडबैग से कथित तौर पर ब्राउन शुगर, मोबाइल और नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार महिला की पहचान मुन्नी देवी के रूप में बताई गई है। पुलिस का दावा है कि वह रांची के अलग-अलग इलाकों में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़ी थी। मामले में NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports