,

MMDR संशोधन विधेयक पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- खनिज टैक्स के मुद्दे पर हो रही राजनीति

JP Bharat Shareरांची: MMDR संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि 13 अगस्त को विधेयक सदन में पेश किया गया, लेकिन विपक्ष ने सदन के भीतर…

JP Bharat Share

रांची: MMDR संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

मरांडी ने कहा कि 13 अगस्त को विधेयक सदन में पेश किया गया, लेकिन विपक्ष ने सदन के भीतर चर्चा करने के बजाय बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सदन में चर्चा होती तो विधेयक के प्रावधानों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में खनिजों पर टैक्स के मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। मरांडी के मुताबिक, राज्य में खनिजों पर अधिक टैक्स लगाए जाने से छोटे उद्योगों और अन्य राज्यों पर भी इसका असर पड़ रहा था।

उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित संशोधन के तहत केंद्र की अनुमति के बिना राज्यों द्वारा खनिजों पर नया टैक्स लगाने पर रोक लगाने का प्रावधान है और यह व्यवस्था पूरे देश में लागू होगी।

बाबूलाल मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार JPSC-JSSC से जुड़े छात्र आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए MMDR विधेयक को मुद्दा बना रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports